शौचालय भवन के लिए महीने से इंतजार शाउमावि नौडिहवा-खैड़ार का मामला,सांसद के निर्देश भी बेअसर


चितरंगी । सरकारी स्कूलों में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को लेकर भले ही बड़े-बड़े दावे किए जाते हों, लेकिन नौडिहवा-खैड़ार का शाउमावि इन दावों की जमीनी हकीकत सामने रख रहा है। हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर के इस विद्यालय में सैकड़ों विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, लेकिन शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं होने से छात्र-छात्राओं को खुले में जाने की मजबूरी बनी हुई है। विद्यालय की इस स्थिति का सबसे ज्यादा खामियाजा छात्राओं और महिला शिक्षिकाओं को भुगतना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में शौचालय जैसी अनिवार्य सुविधा नहीं होना बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा से सीधे जुड़ा गंभीर मामला है। इसके बावजूद जिम्मेदारों की ओर से समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में अब तक प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।
प्रशासन के कार्यशैली पर सवाल

विडंबना यह है कि नौडिहवा-खैड़ार विद्यालय संकुल केंद्र भी है। यहां आसपास के विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी शासकीय बैठकों व कार्यों के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद इसी परिसर में विद्यार्थियों के लिए शौचालय की सुविधा का अभाव व्यवस्था की संवेदनशीलता पर सवाल खड़ा करता है। बताया गया कि करीब डेढ़ माह पहले सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने विद्यालय का दौरा किया था। उस दौरान शौचालय की समस्या को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी से चर्चा कर तत्काल समाधान के निर्देश दिए थे। लेकिन डेढ़ माह गुजरने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। अब सवाल केवल शौचालय का नहीं, बल्कि उस प्रशासनिक व्यवस्था का है जो निर्देशों के बावजूद जमीनी समस्या दूर नहीं कर पा रही। क्या जिला प्रशासन की सक्रियता केवल प्रेस विज्ञप्तियों और उपलब्धियां गिनाने तक सीमित रह गई है।

.....

Next Post

7 साल बाद भारत आए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

Sat Sep 12 , 2026
नई दिल्ली। दिल्ली में BRICS Summit के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत पहुंच चुके हैं इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात होने वाली है। यह मुलाकात इसलिए खास मानी जा रही है, क्योंकि शी जिनपिंग करीब 7 साल बाद भारत आए हैं। इससे पहले […]

You May Like