जरुवाखेड़ा में पिकअप और मोटरसाइकिल की भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

सागर। सागर खुरई मार्ग पर जरुवाखेड़ा के समीप ठाकुर ढाबा के नजदीक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर रेफर कर दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार जयदीप गौड़ (19) पिता भरत गौड़, उदय गौड़ (20) पिता नंदराम गौड़, तथा अंकित गौड़ (20) पिता नारायण गौड़, तीनों निवासी ग्राम बसिया गौड़, अपने गांव से ठाकुर बाबा मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खुरई से सागर की तरफ आ रही एक पिकअप वाहन ने सामने से उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें फ्रैक्चर भी हुआ है।घटना की सूचना 108 एंबुलेंस के पायलट पहलाद यादव और ईएमटी सुरेंद्र प्रजापति को मिली। सूचना पर तत्काल एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जरुवाखेड़ा लाया गया। वहां से चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Next Post

सतपुड़ा पॉवर प्लांट में बाहरी मजदूरों की एंट्री से भड़का स्थानीय युवाओं का गुस्सा, उग्र आंदोलन की चेतावनी

Tue Jun 9 , 2026
सारनी। सतपुड़ा पॉवर प्लांट में बाहरी मजदूरों की एंट्री से भड़का युवाओं का गुस्सा।विधायक के आश्वासन पर सात दिन रुका आंदोलन, अब उग्र प्रदर्शन की चेतावनी। सारनी सतपुड़ा पॉवर प्लांट में 660 मेगावाट सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट परियोजना में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का मुद्दा अब बड़े जनआक्रोश का […]

You May Like