कड़ी मेहनत के बिना सफलता सम्भव नहीं

सिंगरौली। मेहनत की राह आसान नहीं हैं, इसलिए इस रास्ते पर कड़ी मेहनत के बिना सफलता सम्भव नहीं हैं। मेहनत बताती है कि परिणाम कैसा होगा वरण परिणाम तो बता ही देगा की मेहनत कैसी थी।

उक्त बातें सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने आज दिन रविवार को सिंगरौली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन में आयोजित फ्रेशर पार्टी में छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावको एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुये बतौर मुख्य आतिथ्य के आसंदी से कही। विधायक ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारधारा को साझा करते हुए छात्रों को उपदेशित करते हुए कहा की आप सभी विकसित भारत 2047 के युवा निर्माणकर्ता है। इसीलिए लगन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुये लक्ष्य को हासिल करें। इस अवसर पर विधायक ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैंयारी कैसे करें जैसे गूढ़ तथ्यों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन एवं संस्कृति के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्य अतिथि विधायक रामनिवास शाह, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुरुवंशी व अधिवक्ता शिवनाथ शाह द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं मॉ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें गीत, नृत्य, क्वीज एवं नाटक प्रतियोगिता प्रमुख शामिल थे। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र विशाल मि-फ्रेशर तथा छात्रा कुमारी रिशु रानी मिस- फ्रेशर को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय के निदेशक अनिल कुमार शुक्ल ने छात्रों को आर्शीवाद देते हुए कहा कि हमारा व्यवहार ही हमारा प्रतिबिंम्ब हैं, जो छात्र सर झुकाके मेहनत से पढ़ता है, पूरी दुनियां एक दिन उसके सामने सर झुका के खड़ी होती है। यही उचाई प्राप्त कर देश का सम्मान बढ़ाएं। महाविद्यालय की प्राचार्या मोनिका शर्मा ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यक्ष भूपेश अग्रवाल ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को शुभ कामनाएं दी। इस अवसर पर सभी प्राध्यापक, कर्मचारी एवं सभी छात्र/छात्राए मौजूद रहे।

Next Post

मां बगलामुखी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun Dec 14 , 2025
नलखेड़ा। रविवार को विश्व प्रसिद्ध पीतांबरा सिद्धपीठ मां बगलामुखी के आंगन में आस्था उमड़ती दिखाई दी. देश के कोने कोने से आए श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर मां के दर्शन करें.दर्शन के लिए भक्तों को काफी इंतजार भी करना पड़ा, लेकिन उनके उत्साह में कोई कमी नहीं आई. इस दौरान […]

You May Like