
नलखेड़ा। रविवार को विश्व प्रसिद्ध पीतांबरा सिद्धपीठ मां बगलामुखी के आंगन में आस्था उमड़ती दिखाई दी. देश के कोने कोने से आए श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर मां के दर्शन करें.दर्शन के लिए भक्तों को काफी इंतजार भी करना पड़ा, लेकिन उनके उत्साह में कोई कमी नहीं आई. इस दौरान मां के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा था.
रविवार अवकाश का दिन होने से सुबह से ही भक्तों की भीड़ माता मंदिर पर लगी रही जो शाम तक जारी थी. इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मां के दरबार में पहुंचे.रविवार को नगर में स्थित मां बगलामुखी मंदिर पर प्रात:काल से ही दर्शनार्थियों की कतारें लगना प्रारंभ हो गई थी. यहां पहुंचने वाले भक्त माता रानी के चरणों में अपनी श्रद्धा व आस्था प्रकट कर रहे थे. मंदिर क्षेत्र में मंत्रोच्चार, जाप, तप, हवन अनुष्ठान का सिलसिला चल रहा है. मंदिर प्रांगण में रवि वार कोई वीआईपी व राजनेताओं द्वारा भी दर्शन पूजन किया गया. मंदिर प्रांगण मे रविवार को पान सौ से अधिक हवन हुए. मंदिर समिति तथा प्रशासन द्वारा रविवार को गर्भगृह में प्रवेश पूरी तरह बंद कर रखा है. भक्तगण सभा मंडप से ही माता रानी के दर्शन किए तो कई भक्तों ने मां के आंगन में परिवार की सुख, शाति, समृद्धि तथा मनोकामना पूर्ति हेतु हवन अनुष्ठान कर मां के दरबार में मन्नते मांगी गई.रविवार को नगर में स्थित मां बगलामुखी मंदिर पर प्रात:काल से ही दर्शनार्थियों की कतारें लगना प्रारम्भ हो गई थी. दिन बढऩे के साथ साथ वाहनों की संख्या इतनी बढ़ गई कि रोड पर जाम की स्थिति निर्मित होती रही.
