अंतर्राष्ट्रीय रामायण मेला चित्रकूट हेतु नोढल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

सतना:जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी के समन्वय से पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि के अवसर पर चित्रकूट में 24 से 30 सितंबर तक 7 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय रामायण मेला का आयोजन होगा। जिसमें देश-प्रदेश की विभिन्न रामलीला मंडलियों के साथ-साथ विदेशी रामलीलाओं की प्रस्तुतियों भी संयोजित होगी।

कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रामायण मेला में सांस्कृतिक गतिविधियों के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु सीईओ जिला पंचायत संजना जैन को नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी एसडीएम मझगवां महिपाल सिंह गुर्जर को नियुक्त किया गया है।

Next Post

एनएच 30 पर खड़े हाइवा से टकराया ट्रेलर, एक की मौत 2 घायल

Thu Sep 11 , 2025
सतना :मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर हुए सडक़ हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई. इस घटना में दो लोग बुरी तरह घायल हो गए. जिनका उपचार जारी है.प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहर जिले के अमरपाटन थााना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लालपुर के निकट […]

You May Like