अरविंदो चौराहे पर हादसा : ट्रक ने ली पिता पुत्र की जान

इंदौर: कल दोपहर अरविंदो हॉस्पिटल से अपनी बहन को भोजन देकर घर लौट रहे अलवासा निवासी पिता पुत्र को ट्रक ने अपनी चपेट में लिया जिसमे पवन पिता मुन्ना लाल ठाकुर की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल पिता मुन्ना लाल को अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान देर रात उन्होंने भी दम तौड़ दिया .घटना के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से भाग गया .

कल दोपहर अरविंदो से अपनी बहन को टिफिन देकर लौट रहे पवन ठाकुर और उनके पिता मुन्ना लाल को आईशर ने पीछे से टक्कर मारी जिसमे पवन ठाकुर ने टक्कर से मौके पर ही दम तौड़ दिया जबकि पिता मुन्ना लाल पर गाड़ी चढ़ गई जिससे कमर के नीचे का पूरा हिस्सा चकना चूर हो गया अरविन्दो में सर्जरी के बाद उन्होंने देर रात दम तौड़ दिया . पवन ठाकुर ग्राम अलावासा में
यूनिक सल्यूशन स्कूल का संचालन करते थे . परिवार में अब छोटा भाई वेदप्रकाश और पत्नी बच्चे ही रह गए है .

Next Post

पैतृक जमीन के विवाद में जेठ-जेठानी ने छोटे भाई और बहू को डंडे से पीटा

Mon Apr 6 , 2026
इंदौर: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में पैतृक खेती की जमीन को लेकर उपजा पारिवारिक विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया. नेहरू वन ग्राम में एक बड़े भाई और उसकी पत्नी ने मिलकर अपने ही छोटे भाई और उसकी पत्नी पर लाठी-डंडों और नुकीली चीज से हमला कर दिया. हमले में […]

You May Like

मनोरंजन