भिंड: भिंड जिले के लिलोई गांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम भाइयों की जान चली गई. 10 साल के सौरव और 8 साल के प्रियांशु बाल्मीकि गांव के पास एक पुलिया के समीप खेल रहे थे, वे फिसलकर दलदली पानी में गिर गए।
गोरमी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. गोरमी पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से दोनों बच्चों के शवों को दलदल से बाहर निकाला. इस संबंध में एसडीओपी संजय कोचा ने जानकारी दी कि हादसा जिला मुख्यालय से करीब 49 किलोमीटर दूर हुआ है. दोनों बच्चे लिलोई गांव के निवासी थे.
