दास्ता पत्नी को स्लीमनाबाद ले गया पति, बिगड़ी तबियत, जबलपुर में मौत, जहर देने का शक

जबलपुर: रांझी थाना क्षेत्र में रहने वाली दास्ता पत्नी को पति स्लीमनाबाद कटनी ले गया जहां महिला की तबियत गई, जिसे इलाज के जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पति पर जहर देने का शक है‌।‌ पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने बताया कि मंगलवार को शारदा कुमार भूमिया 35 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती भूमियाना मोहल्ला रांझी ने सूचना दी कि उसकी बहन नीलू भूमिया उम्र 25 वर्ष 2021 से ग्राम तिहारी स्लीमनाबाद ने बताया कि संजय तिवारी ने उसकी बहन को दास्ता पत्नी बनाकर लगभग एक वर्ष तक रखा था।‌

संजय तिवारी से उसकी बहन का एक बेटा हुआ था जो लगभग 4 माह बाद खत्म हो गया था, संजय तिवारी उसकी बहन को आये दिन परेशान एवं प्रताडि़त करने लगा जिससे उसकी बहन वर्ष 2022 से उसके घर पुरानी बस्ती भूमियाना मोहल्ला रांझी में रह रही थी। वर्ष 2023 में उसकी बहन ने घरेलू हिंसा खाना खर्चा के लिये कोर्ट मे केस लगाया था जिसकी पेशी चल रही थी।‌ 14 अक्टूबर को बहन नीलू पेशी पर गयी थी, पेशी के दैारान बहन को संजय तिवारी मिला जो उसे साथ लेकर स्लीमनाबाद कटनी लेकर गया था।‌

4 दिन स्लीमनाबाद में रही जहां बहन की तबियत पेट दर्द उल्टी होना बतायी।‌ उसने बताया कि पेशी के दौरान संजय तिवारी मिला था जो अपने साथ अपने घर लेकर गया था, 4 दिन तक रखने के दौरान खाना खिलाया, खाना में कुछ खिला दिया जिससे तबियत खराब होना बताई, उसने अपनी बहन नीलू को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल रांझी में भर्ती किया था जहां से विक्टोरिया रेफर करने से विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया बाद मेडिकल कॉलेज रेफर करने से बहन को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर गई, रात लगभग 2-30 बजे डाक्टर ने चैक कर उसकी बहन श्रीमति नीलू भूमिया पति संजय तिवारी 25 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती रांझी को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

कोल्हापुर में हुई दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

Wed Oct 22 , 2025
कोल्हापुर, 21 अक्टूबर (वार्ता) कोल्हापुर जिले की राधानगरी तहसील में कोल्हापुर-राधानगरी मार्ग पर स्थित कौलाव गांव में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में भाई, बहन और दो साल की भतीजी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। राधानगरी पुलिस के अनुसार, चार लोग दीपावाली त्योहार के लिए खरीदारी करने के […]

You May Like