
छिंदवाड़ा। जिले की पुलिस टीम ने एक ही रात्रि में 33 स्थायी व 87 गिरफ्तारी की गई। इस प्रकार कुल 120 वारंटियो को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
थाना कुंडीपुरा ने गस्त के दौरान सर्वाधिक वारंट तामील किए। जिसमें 08 स्थायी व 12 गिरफ्तारी, कुल 20 वारंटियो को गिरफ्तार किया गया। एसडीओपीर जितेन्द्र जाट के नेतृत्घ्व में 04 स्थायी व 05 गिरफ्तारी, कुल 09 वारंटियो को गिरफ्तार किया गया। एसडीओपी भारती जाट के नेतृत्घ्व में 03 स्थायी व 07 गिरफ्तारी की गई। इस तरह कुल 10 वारंटियो को गिरफ्तार किया गया। । जिले के गुंडा निगरानी बदमाश, जिला बदर के अपराधियों, जेल से रिहा आरोपियों, कबाडिय़ो की जांच की गई। वही गुम इंसानो (व्यक्तियों) की दस्तयाबी की गई। जिसमें 101 गुंडा बदमाश, 76 निगरानी बदमाश, 01 जेल से रिहा आरोपी एवं 42 कबाडिय़ो को चेक कर थाना रिकार्ड में इंद्राज किया गया। थाना क्षेत्र में विगत दिनो गुम हुए व्यक्तियों में 02 गुम इंसान को दस्तयाब किया गया। वही अवैध शराब की तस्करी, खुले स्घ्थान शराब पीने वाले 38 व्यक्तियों से 250 लीटर अवैध शराब जप्त कर आरोपीयों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
