
छिंदवाड़ा। चांद थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है। पूछताछ में उसने गुनाह करना कबूल लिया है। उसके पास से सोने की चेन और पैंडिल सहित अन्य मषरूका जब्त कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। प्रार्थिया प्रगति ने 5 जून को चांद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ स्कूटी से छिंदवाड़ा से चांद जा रही थी। इस दौरान रास्ते में एक बिना नंबर की स्कूटी से एक अज्ञात व्यक्ति पीछे करते हुए आ रहा था। उक्त अज्ञात ने शहपुरा से पहले मेन रोड पुलिया के पास में प्रार्थिया की गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन और पेंडल खींचकर भाग निकला। जिसकी बाजार में तकरीबन 1 लाख 50 हजार रूपये कीमत आंकी गई है। षिकायत पर धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने दुकानों आने जाने वाले राहगीरों, बस ड्रायवरों से पूछताछ कर नीली स्कूटी वाले अज्ञात व्यक्ति की पतासाजी की गई। इस दौरान उक्त व्यक्ति की पहचान हरिओम पिता रामा नरवरे 26 साल निवासी ग्राम भांडखापा चौकी उमरानाला हाल कुसमेली टेकड़ी की गई। उक्त युवक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर घटना करना स्वीकार कर लिया। घटना में चोरी गई सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त स्कूटी जप्त कर आरोपी को जेल भेजा गया है। इस पूरे मामले में थाना चांद प्रभारी राकेश सिंह बघेल, आर. सुरेन्द्र बघेल, आर. मयंक रघुवंशी, आर.विवेक बघेल, आर. नीरज बघेल सायबर सेल प्रआर. नितिन, आर. आदित्य की अहम भूमिका रही है। एसपी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
