कटनी: कैमोर हत्याकांड के दोनों आरोपी बुधवार को पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को कजरवारा क्षेत्र से पकड़ा। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई।
बताया गया है कि जवाबी फायरिंग में कुल चार गोलियाँ चलीं, जिनसे दोनों आरोपी घायल हो गए।घायल आरोपियों को तत्काल उपचार के लिए जबलपुर (JBP) रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आगे की जांच जारी है।
