उज्जैन:सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की झलक रविवार को कालिदास अकादमी में दिखी, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 155 करोड़ की विकास योजनाओं का भूमि पूजन किया. शायराना अंदाज में बोले कि यह तो झांकी है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है.
सिंहस्थ के लिए शहर में 8 बड़े पुल और 2 नई सड़कों का निर्माण होगा. पुलों में रिंग रोड, इंदौर रोड, भैरवगढ़, नरसिंह घाट, सिद्धवट, हामूखेड़ी, लालपुर और गोंसा दरवाजे पर पुल शामिल हैं. महामृत्युंजय द्वार से नानाखेड़ा बस स्टैंड और मकोडिया आम से सान्दीपनि आश्रम तक नई सड़कें बनेंगी.यह सभी कार्य सिंहस्थ से पहले पूरे किए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को सुगमता मिल सके.
