जिला अस्पताल बदहाली का शिकार

कटनी: जिला अस्पताल की हालत किसी भयावह सच्चाई से कम नहीं। इन दिनों मौसम बदलने से बुखार, सर्दी-जुकाम, मलेरिया और डेंगू जैसी मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। गाँव-गाँव से हजारों मरीज रोज़ अस्पताल पहुँच रहे हैं। बढ़ती भीड़ से अस्पताल का हाल और ज्यादा बदतर हो चुका है।वार्डों में न पर्याप्त बेड हैं, न स्ट्रेचर। मरीजों को जमीन पर चादर बिछाकर इलाज कराना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में जगह-जगह मरीज और उनके परिजन बेसहारा पड़े रहते हैं।

जिस जगह को गरीब और आम जनता के लिए सहारा होना चाहिए, वही आज अव्यवस्था और लापरवाही का गढ़ बन गया है। डॉक्टरों का रवैया संवेदनहीन है, नर्स और स्टाफ की कमी साफ दिख रही है और प्रबंधन हालात पर चुप्पी साधे बैठा है।बढ़ती बीमारियों के इस दौर में जब सरकारी स्वास्थ्य तंत्र को सबसे ज्यादा सक्रिय होना चाहिए था, तब जिला अस्पताल दम तोड़ती व्यवस्था का आईना बन गया है।उधर, सरकार अब अस्पतालों में PPP मॉडल थोपने की तैयारी में है। जानकार चेतावनी दे रहे हैं कि इस मॉडल से इलाज और महँगा हो जाएगा, जिससे गरीब मरीज और बड़ी मुश्किल में फँस जाएंगे।

सबसे बड़ा सवाल यही है 
* जब सरकारी अस्पताल ही चरमराने लगें तो गरीब कहाँ जाए?
* मौसमी बीमारियों से जूझते हजारों मरीजों का सहारा कौन बनेगा?

कटनी जिला अस्पताल की तस्वीरें और हालात इस बात की गवाही देते हैं कि स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारी लापरवाही, संवेदनहीनता और कुप्रबंधन हावी है। अगर अब भी सरकार और प्रशासन ने कदम नहीं उठाए, तो हालात किसी बड़ी त्रासदी से कम नहीं होंगे।

Next Post

पीएम मोदी की मन की बात से छुपी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच : हेमंत खंडेलवाल

Sun Aug 31 , 2025
नर्मदापुरम: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को केसला मंडल में कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सुना। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि मन की बात का मुख्य उद्देश्य उन लुकी-छुपी प्रतिभाओं को सामने […]

You May Like