बंजारा और घुमंतू समुदाय काफी मेहनती है, दोनो समुदाय के लिए सागर लड़ाई लड रहा है इसलिए मैं इसे पसंद करता हूं – दिग्विजय 

मनासा आगमन पर पूर्व सीएम का किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मनासा। घुमंतु समुदाय और बंजारा समाज काफी मेहनती है। आजादी के पहले से ही इन दोनो समुदायों ने देश को आजादी दिलाने में काफी योगदान दिया है। इनके कल्याण और उत्थान के लिए कांग्रेस सरकार ने जो योजनाएं बनाई थी उनको भाजपा आगे बढा नही पाई यह दुख की बात है। बंजारा समाज और घुमंतु समुदाय के लिए जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आर सागर कछावा भी लगातार लडाई लड रहा है। इसके संघर्ष से ही में इसे पसंद करता हूं।

यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एंव राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह ने कहीं। वे मनासा प्रवास के दौरान गांव सावनकुंड में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी एंव कांग्रेस नेता आर.सागर कछावा के स्वागत कार्यक्रम के दौरान किसानों एंव कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोल रहे थे। पूर्व सीएम ने कहा कि बंजारा समाज और घुमंतु समुदाय के लिए कांग्रेस ने पहले भी काफी योजनाएं लागु की थी। राज्य सभा सदस्य ने कछावा द्वारा बंजारा समाज के साथ ही आदिवासी किसानों के लिए कहा कि सागर के इस संघर्ष में मैं भी साथ हूं। वहीं कछावा ने खिमला प्रोजेक्ट और चिता प्रोजेक्ट से संबंधित दस्तावेज भी दिए। और आदिवासी किसानों के साथ ग्रीन को कंपनी द्वारा की जा रही ज्यादतियों के बारे में भी बताया।

पूर्व मुख्यमंत्री का कछावा के नेतृत्व में 5 क्विंटल फुलों की वर्षा कर कांग्रेस कार्यकर्ता और किसानों ने अगवानी की।

Next Post

सीआरपीसी की धारा 482 के तहत घरेलू हिंसा की शिकायत नहीं कर सकते रद्द

Fri Feb 21 , 2025
जबलपुर। हाईकोर्ट जस्टिस विशाल धगट की एकलपीठ ने अपने अहम आदेश में कहा है कि सीआरपीसी की धारा 482 के तहत दायर याचिका में एफआईआर को निरस्त किया जा सकता है। घरेलू हिंसा से महिला का संरक्षण अधिनियम के तहत दायर शिकायत के आरोपों को निरस्त नहीं किया जा सकता […]

You May Like

मनोरंजन