
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।। शक्ति की उपासना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देवी मां दुर्गा जी का असीम आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।
सीएम ने अपने संदेश में प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि नवरात्रि के इस पावन पर्व पर हम सब शक्ति, भक्ति और सद्भाव का संकल्प लें।
