हेलमेट विवाद में मारपीट, तीन पर केस दर्ज

इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र के 60 फीट एचपी पेट्रोल पंप पर हेलमेट न देने के विवाद में युवक और उसके परिवार से मारपीट हो गई. एरोड्रम थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 25 वर्षीय सावन जिराती निवासी दूसरी पल्टन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहन व जयंत गोस्वामी ने गाली-गलौज कर उस पर और उसकी माँ व भाई पर हमला किया, कपड़े फाड़े और जान से मारने की धमकी दी. शिकायत पर थाना एरोड्रम में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Next Post

सोनी सब के कलाकारों ने नवरात्रि पर अपनी यादगार यादें साझा की

Mon Sep 22 , 2025
मुंबई, (वार्ता) सोनी सब के कलाकारों ने नवरात्रि के अवसर पर अपनी सबसे प्यारी यादें ताज़ा की है। जैसे-जैसे नवरात्रि का रंगीन पर्व नजदीक आ रहा है, पूरे भारत में खुशी, भक्ति और उत्सव का माहौल बन गया है। मां दुर्गा की आराधना और बुराई पर अच्छाई की विजय का […]

You May Like