भगवान गणेश का जलाभिषेक करने पदयात्रा

सीहोर. अच्छी बारिश की कामना को लेकर एक दर्जन से अधिक गांव के महिला-पुरुष पार्वती नदी का जल लेकर चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचा. करीब 20 किमी की पदयात्रा के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान का जल से अभिषेक किया.

हर वर्ष आषाढ़ के माह में ग्राम पार्वती के लोग पार्वती नदी में से जल भरकर व झंडा लेकर हजारों की तादाद में पैदल जत्थे के रूप में ऐतिहासिक चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचते हैं. इस दौरान रास्ते में पडऩे वाले दर्जनों गांव के लोग यात्रा का स्वागत कर जत्थे में शामिल हो जाते हैं. श्रद्धालुओं का जत्था पार्वती गांव से बुधवार सुबह करीब 20 किमी की पदयात्रा कर ऐतिहासिक गणेश मंदिर पहुंचा. जत्थे में पिपल्या नगर रेल्वे स्टेशन पार्वती ग्राम बावडिय़ा मैना, जंगी खेड़ी, खजूरी अलादाद, मुडलाकला, कराडिय़ा भील बिजौरा, बिजौरी, नयापुरा, बकतल, कौडिय़ा छितु लोंदिया सहित दर्जनों ग्राम के लोग शामिल थे. जत्थे में शामिल डॉ. पूरण सिंह ने बताया कि यह परम्परा कई वर्षों से चली आ रही है, जिसमें सभी ग्रामीण बड़े सद्भाव और सौहाद्र के साथ हिस्सा लेते हैं और अच्छी फसल और बारिश की कामना करते है.

धार्मिक पदयात्रा में जिले के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. सभी लोग इस दौरान बहुत ही खुश नजर आ रहे थे. सभी ने भगवान का आर्शीवाद लिया और प्रसाद खाया. इस दौरान सभी को सुकून और शांति की अनुभूति हुई.

 

Next Post

स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Fri Jul 4 , 2025
सीहोर. जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव पंकज शर्मा ने कलेक्टर बालागुरु के को एक ज्ञापन सौंपकर जिले में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा की जा रही मनमानी एवं अनियमितताओं की ओर कलेक्टर का ध्यान आकर्षित कराया. पंकज शर्मा ने बताया कि जिले में विद्युत कंपनी द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर, […]

You May Like