नई दिल्ली, 18 अक्टूबर 2025: लुधियाना से दिल्ली जा रही अमृतसर–सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन (नंबर-12204) में शनिवार सुबह पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास अचानक आग लगने से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। ट्रेन स्टेशन से निकलकर मुश्किल से आधा किलोमीटर आगे बढ़ी ही थी कि एक कोच से धुआं उठता देखा गया। तुरंत ट्रेन को रोका गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत कार्य शुरू किए गए। सुबह करीब 7.30 बजे हुए इस हादसे में रेलकर्मी और स्थानीय पुलिस की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। रेलवे अधिकारियों और फायर टीमों की मुस्तैदी से आग पर तेजी से काबू पा लिया गया, जिससे आग अन्य डिब्बों में नहीं फैल पाई। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, जिसके लिए रेलवे और पुलिस की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट का संदेह है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही सही वजह सामने आएगी। यात्रियों को सुरक्षित अन्य कोचों में स्थानांतरित करके प्रभावित डिब्बे को ट्रेन से अलग कर दिया गया है। रेलवे जल्द ही ट्रेन को उसके गंतव्य दिल्ली की ओर रवाना करने की तैयारी कर रहा है।
Next Post
जम्मू-कश्मीर को जल्द मिले पूर्ण राज्य का दर्जा, सीएम उमर अब्दुल्ला की केंद्र से अपील, कहा- तभी मिटेगी दिल्ली से दूरी
Sat Oct 18 , 2025
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर 2025: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक बार फिर केंद्र सरकार से राज्य का दर्जा बहाल करने की पुरजोर मांग की है। अनंतनाग में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने सीधी अपील की कि अगर दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के बीच की ‘दूरी’ को कम करना […]

You May Like
-
1 year ago
सरकार पर दस हजार की कॉस्ट
-
2 months ago
कैलारस से बीरपुर तक मेमो ट्रेन कल से प्रारंभ
-
1 year ago
भाजपा ग्रामीण मण्डल में निकाली तिरंगा यात्रा
-
2 months ago
सेंट्रल दिल्ली किंग्स की लगातार दूसरी जीत
