कांग्रेस में ब्लॉक और जिला अध्यक्षों को बदलने की तैयारी

सियासत

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हाल ही में संपन्न एक महत्वपूर्ण बैठक में कहा कि जल्दी ही ब्लॉक और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी. उन्होंने यह भी साफ किया कि ब्लॉक अध्यक्ष 45 वर्ष के अधिक के नहीं होंगे. जबकि जिला अध्यक्षों के लिए 60 वर्ष अधिकतम उम्र तय की गई है. पता चला है संगठन में बदलाव की इस प्रक्रिया की मंजूरी लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मंगलवार से दिल्ली में हैं.

यहां ये दोनों नेता राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी से मिलने वाले हैं. मंगलवार को जीतू पटवारी ने कमलनाथ से मुलाकात भी की है. दरअसल, प्रदेश कांग्रेस में ऐसे कई जिला अध्यक्ष हैं, जिन्हें अपने पदों पर काम करते हुए पांच साल तक हो गए हैं.

इनमें से कुछ जिले ऐसे हैं, जहां जिला कार्यकारिणी तक गठित नहीं हो पाई है. इनमें इंदौर ग्रामीण और शहर कांग्रेस शमिल है. यही स्थिति ब्लॉक लेवल पर भी है. जाहिर है नए प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी संगठन को मजबूत करने के लिए मैदानी कार्यकर्ताओं को ब्लॉक और जिले में लाना चाहते हैं. सूत्रों का कहना है कि इस संदर्भ में जीतू पटवारी और उमंग सिंघार की दिल्ली यात्रा महत्वपूर्ण हो जाती है.

Next Post

ट्रम्प प्रशासन वेटरन्स अफेयर्स विभाग से 70 हजार से अधिक कर्मचारियों की करेगा छंटनी

Thu Mar 6 , 2025
वाशिंगटन, 06 मार्च (वार्ता) अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन वेटरन्स अफेयर्स विभाग (वीए) में 70 हजार से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रहा है। वीए चीफ ऑफ स्टाफ क्रिस्टोफर सिरेक ने कहा कि विभाग सरकारी दक्षता विभाग या डीओजीई के साथ साझेदारी में, पूरे विभाग में वीए को […]

You May Like