छू बोलते ही श्वान ने किया अटैक, प्रकरण दर्ज

जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत झिरिया कुंआ मेें पड़ोसी ने अपने पड़ोसी को श्वान से कटवा दिया। जैसे ही श्वान मालिक ने छू बोला तो श्वान ने अटैक करते हुए काट दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर श्वान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस के मुताबिक शैलेन्द्र यादव निवासी झिरिया कुँआ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पड़ोस में रहने वाला गणेश गुर्जर उससे बुराई रखता है। रात्रि आठ बजे गणेश गुर्जर के घर के सामने से निकला तो गणेश गुर्जर ने अपने पालतु कुत्ते को छू कर दिया जिससे उसके दाहिने पैर में उसका पालतू कुत्ता काले रंग का काट दिया जिससे उसे चोटें आ गई।

Next Post

वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस की तैयारियों का कलेक्टर और निगमायुक्त ने लिया जायजा

Thu Dec 18 , 2025
जबलपुर: आगामी वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार मानस भवन पहुँचे और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। इस उच्च-स्तरीय निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कॉन्फ्रेंस के लिए सभी तैयारियां चाकचौबंद […]

You May Like