जल, थल, नभ, गहरा समुद्र या असीम अंतरिक्ष, भारत हर जगह अपने हितों की सुरक्षा कर रहा है: मोदी

मुंबई 15 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि जल, थल, नभ, गहरा समुद्र या असीम अंतरिक्ष भारत हर जगह अपने हितों की सुरक्षा कर रहा है।

श्री मोदी ने बुधवार को यहां नौसेना डॉकयार्ड में तीन प्रमुख नौसैनिक युद्धपोतों – आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर को नौसेना के बेड़े में शामिल किये जाने के मौके पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि 21 वीं सदी की नौसेना को सशक्त बनाने की तरफ हम एक बड़ा कदम उठा रहे हैं और आज का भारत दुनिया की एक बड़ी समुद्री शक्ति बन रहा है।

उन्होंने कहा , “यह पहली बार हो रहा है जब एक डिस्ट्रायर, एक फ्रिगेट और एक सबमरीन को एक साथ कमीशन किया जा रहा है और सबसे गर्व की बात है कि ये तीनों ही प्रमुख प्लेटफार्म मेड इन इंडिया हैं। आज का भारत दुनिया की एक बड़ी समुद्री शक्ति बन रहा है। ”

उन्होंने कहा कि आज भारत पूरे विश्व और विशेषकर ग्लोबल साउथ में एक भरोसमंद और जिम्मेदार साथी के रूप में पहचाना जा रहा है। उन्होंने कहा , “भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद की भावना से काम करता है। भारत ने हमेशा खुले, सुरक्षित, समावेशी और समृद्ध हिन्द प्रशांत क्षेत्र का समर्थन किया है। भारत पूरे हिन्द महासागर क्षेत्र में पहले मदद का हाथ बढ़ाने वाले देश के रूप में उभरा है। जल हो, थल हो , नभ हो या गहरा समुद्र या असीम अंतरिक्ष हर जगह भारत अपने हितों को सुरक्षित कर रहा है। ”

Next Post

केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया

Wed Jan 15 , 2025
नयी दिल्ली 15 जनवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। श्री केजरीवाल ने नामांकन दाखिल करने के बाद लोगों से काम करने वाली पार्टी को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि एक तरफ़ […]

You May Like

मनोरंजन