केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया

नयी दिल्ली 15 जनवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया।

श्री केजरीवाल ने नामांकन दाखिल करने के बाद लोगों से काम करने वाली पार्टी को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि एक तरफ़ काम करने वाली पार्टी है और दूसरी तरफ़ गाली देने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि हम पिछले दस साल के अपने काम और आगे पाँच साल क्या करेंगे, उस पर चुनाव लड़ रहे हैं।

आप नेता ने नामांकन के लिए निकलने से पहले पत्रकारों से कहा कि नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करने जा रहा हूं। पूरे दिल्ली के कोने-कोने से माताएं-बहनें यहां जमा हुई हैं। यह सभी मेरे साथ नामाकंन करने जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी लोग जहां-जहां पर हैं, वहीं से शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेंजे ताकि इस बार भी ऐतिहासिक जीत हो। उसके बाद पैदल चलाकर जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन किया।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर एक चरण में पाँच फरवरी को वोट डाले जाएंगे, जबकि आठ फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Next Post

भाजपा ने फिर पूर्वांचल समाज के लोगों को गाली देकर अपमानित किया : आप

Wed Jan 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 जनवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर पूर्वांचल समाज के लोगों को गाली देकर अपमानित किया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि भाजपा […]

You May Like