चलती बाइक से गिरी बुजुर्ग महिला, हालत गंभीर

छतरपुर। पलेरा के पास बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार नौगांव थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव निवासी लछिया राजपूत अपने पोते के साथ बाइक से टीकमगढ़ जिले की ओर जा रही थीं। इसी दौरान दोपहर करीब 12:30 बजे पलेरा के आगे अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चलती बाइक से गिर गईं।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल पलेरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में महिला का उपचार जारी है और चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

समाधान नहीं तो संघर्ष सही: छतरपुर में विद्युत मंडल पेंशनर्स का हल्ला बोल

Thu Feb 12 , 2026
छतरपुर। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा के बैनर तले पेंशनर्स ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को विद्युत विभाग कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय के सामने टेंट लगाकर दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक शांतिपूर्ण धरना दिया। धरने के दौरान पेंशनर्स […]

You May Like