नपाध्यक्ष ने 39 तीर्थयात्रियों का स्वागत कर किया रवाना

सीहोर। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत शनिवार को नगर के 39 श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन हेतु रवाना हुए. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से ऐसे लोग भी प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर पा रहे हैंप्त उन्होंने सभी यात्रियों की सुरक्षित यात्रा एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. इस अवसर पर पार्षद अर्जुन राठौर, राजेश मांझी आशीष गहलोत, नरेंद्र राजपूत, कमलेश राठौर, कमलेश कुशवाहा सहित अनेक लोग उपस्थित थे.

Next Post

सीईओ ने प्रतिभागियों को प्रदान किए प्रमाण पत्र

Sun Jun 14 , 2026
सीहोर। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा पांच दिवसीय सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. समापन अवसर पर सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए. उन्होंने प्रतिभागियों से चर्चा की और सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण […]

You May Like