पाकिस्तान में लश्कर के कमांडर सैफुल्लाह को अज्ञात बंदूकधारियों ने मार गिराया

बादिन 18 मई (वार्ता) पाकिस्तान में सिंध प्रांत के बादिन जिले के मतली इलाके में रविवार को अबू सैफुल्लाह निजामनी, लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी समूह के शीर्ष कमांडर गाजी अबू सैफुल्लाह को अज्ञात बंदूकधारियों ने मार गिराया।

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार सैफुल्लाह को उसके घर के पास गोली मारी गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

रिपोर्ट के अनुसार वह भारत में कई आतंकवादी हमलों में शामिल था और उसे हमले के डर से अपनी गतिविधियों को सीमित रखने की सलाह दी गई थी। उसे सुरक्षा भी प्रदान की गई थी लेकिन जैसे ही वह अपने घर से बाहर निकला उसे गोली मार दी गई।

सैफुल्लाह का असली नाम रजाउल्लाह निजामनी था, लेकिन कई आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के बाद भारत से पाकिस्तान लौटने पर उसे ”गाजी अबू सैफुल्लाह” की उपाधि दी गई।

Next Post

माजन खुर्द में एक चलती बाइक जलकर खाक

Sun May 18 , 2025
सिंगरौली। कोतवाली बैढ़न थाना क्षेत्र के माजन खुर्द में एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। इससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती जा रही थी। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम […]

You May Like