मंदाकिनी चौराहे से दानिश कुंज तक सीमेंट-कंक्रीट से बनेगी सड़क

भोपाल। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने मुखर्जी नगर कोलार क्षेत्र का निरीक्षण किया. विधायक शर्मा ने इसके साथ ही ग्राम पंचायत देवलखेड़ी में लाखों की लागत से विकासकार्यों का भूमिपूजन भी किया. विधायक के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी अलग- अलग क्षेत्रों में पुहंचे. शर्मा ने मंदाकिनी चौराहे से अग्रसेन चौराहा (दानिश कुंज) तक के मार्ग के अधिकतम चौड़ीकरण के साथ पूरी तरह से सीमेंट कांक्रीट कराए जाने का निर्देश दिया. इस मार्ग में बाधित विद्युत पोल को शिफ्ट किए जाने और अग्रसेन चौराहे से गिरधर परिसर की जल्द ही सड़क का निर्माण की बात रामेश्वर शर्मा ने कही.

क्षेत्र के खाटू श्याम मंदिर की रोड का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश विधायक ने दिए हैं. इसके साथ ही विधायक शर्मा ने निरीक्षण के दौरान साफ सफाई सहित कॉलोनी की अंदरूनी जर्जर सड़कों का निर्माण बारिश से पहले पूरा करने के निर्देश दिए हैं. कोलार में नालों का निर्माण भी तेजी से बारिश से पहले कराए जाने की जानकारी सामने आई है. विधायक रामेश्वर शर्मा देर शाम को ग्राम पंचायत देवलखेड़ी पहुंचे. जहां उन्होंने 59.84 लाख की लागत से अलग-अलग विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया. इस मौके पर स्थानीय रहवासियों ने विधायक शर्मा से चर्चा भी की.

 

Next Post

गाजा में मारे गये दो इजरायली सैनिक

Sun Apr 27 , 2025
यरुशलम, 27 अप्रैल (वार्ता) उत्तरी गाजा पट्टी में दो इजरायली सैनिक मारे गए हैं। इजरायल रक्षा बलों और इजरायल पुलिस की ओर से शनिवार शाम को जारी अलग-अलग बयानों बताया कि उत्तरी गाजा पट्टी में दो इजरायली सैनिक मारे गये हैं। बयान के अनुसार मारे गये सैनिक की पहचान एक […]

You May Like