इंदौर: भाजपा के राज में व्यापक भ्रष्टाचार हो रहा है. भ्रष्टाचार करके भाजपा नंगा नाच कर रही है प्रदेश से लेकर नगर निगम में हजारों करोड़ रुपए का गबन हुआ है और इसमें भाजपा के पार्षद से लेकर वरिष्ठ नेता तक शामिल है.उक्त बात पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने मीडिया से कही. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के पुत्र और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह आज मुंबई से इंदौर प्रवास पर आए थे.
इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार कर नंगा नाच कर रही है. इंदौर जैसे शहर में पार्षद से लेकर सांसद तक भाजपा के है. पहली बार ऐसा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री इंदौर के प्रभारी मंत्री है. इसके बावजूद शहर में व्यापक रूप से भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं. हजारों करोड़ रुपए का गबन हुआ है, पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है. भाजपा भ्रष्टाचार से वोट खरीदी हो या सीट खरीदी हो, छल कपट कर सत्ता में बने रहने का षड्यंत्र रच रही है. यह भाजपा का अहंकार है.
