शुक्रवार के बाद चालू होंगे लोकसेवा के पोर्टल

साइट अपडेशन के चलते परेशान हो रहे आवेदक

जबलपुर: लोकसेवा केंद्रों में बुधवार को जाति, मूल निवासी, जन्म-मृत्यु और इडब्ल्यूएस के अलावा दूसरे प्रमाण पत्रों को बनवाने के लिए लोग भटकते रहे। ना ही लोगों से उनके आवेदन लिए गए न ही पहले के आवेदनों की कार्यवाही की जानकारी दी गई। कारण समग्र एप्लीकेशन पोर्टल और दूसरे एप्लीकेशन के सर्वर का काम नहीं करना बताया गया। अब यह कार्य शुक्रवार 7 फरवरी से 11 फरवरी तक किया जा सकता है। जानकारों कि माने तो नए सर्वर इन्फा में माइग्रेशन के कारण सर्वर ने काम करना मंगलवार से बंद कर दिया था। मध्यप्रदेश इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कारपोरेशन अपने पोर्टल को अपग्रेड कर रहा है। जिसके चलते मंगलवार और बुधवार को लोकसेवा केंद्रों में कोई काम नहीं हुआ था। पोर्टल की गति बेहद धीमी हो गई थी। जो आमजन दूरदराज से अपने कार्यों को लेकर आए थे, उनको खाली हाथ लौटना पड़ा।
लगभग हजार के आसपास आवेदन
सूत्रों कि माने तो जिले में मौजूद 11 लोकसेवा केंद्रों में समग्र पोर्टल संबंधी सेवाएं मिलती हैं। आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन यहां एक हजार के आसपास आवेदन आते हैं। जिसमें मूल निवासी प्रमाण पत्र, आय व जाति प्रमाण पत्र, गरीबी सूची में नाम, शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण, विवाह पंजीयन, इडब्लयूएस प्रमाण पत्र, खसरे व नक्शा के साथ ही विभिन्न प्रकार के लाइसेंस के आवेदन शामिल रहते है।

इनका कहना है
आज ही हमारे द्वारा पेंडेंसी खत्म करने के बारे में निर्देश दिए गए हैं। लेकिन सर्वर डाउन होने के चलते थोड़ी रुकावट आई है। जिसे जल्द ही दूर किया जाएगा।
भारत सोनी, तहसीलदार

Next Post

सूने घर से 80 हजार नगद सहित सोने-चांदी के जेवर चोरी

Thu Feb 6 , 2025
शिवपुरी:जिले के कोलारस थाना सीमा क्षेत्र में स्थित किसान के सूने घर में अज्ञात चोर 80 हजार रुपए नगद सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।कोलारस उप जेल के सामने रहने वाले लखन लाल (58) पुत्र भगवान लाल कुशवाह ने […]

You May Like