बुजुर्ग महिला सहित छोटी बच्ची हुई हादसे का शिकार,अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार घायल,तीन रेफर।

पानसेमल,

 

पानसेमल क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में 4 घायल हो गए जिसमें से 3 को रेफर किया गया है।लगातार हो रही घटनाएं चिंता का कारण बन रही है,थाना क्षेत्र के खड़की के समीप बाइक से हुए हादसे में वृद्ध महिला सहित बाइक पर सवार महिला एवं बालिका भी घायल हुई है। वहीं दूसरी ओर बंधारा में भी मोटरसाइकिल से हादसे में दो लोगों को गंभीर चोटें पहुंची है,घायलों का पानसेमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया है,घायलों में एक बालिका को शहादा उपचार के लिए ले जाया गया है,तथा पानसेमल में भी बाइक से हुए हादसे में एक अन्य को भी पैर में चोट लगी है।अलग अलग दुर्घटनाओ में कस्तूरबाई पति खेतिया उम्र 65 वर्ष, गणेश एकनाथ निवासी मतराला उम्र 15 वर्ष,प्यार सिंह पिता सलाम निवासी निवाली को बड़वानी रेफर कर दिया है।

Next Post

शर्मनाक:अश्लीलता की हदें पार 

Fri Feb 7 , 2025
कर बनाई रील   लग्जरी कार की छत पर निर्वस्त्र बैठकर बनाया वीडियो, अब पुलिस कर रही ट्रेस   जबलपुर। अश्लीलता की हद  पार एक युवक ने लग्जरी कार की छत पर निर्वस्त्र बैठकर वीडियो बनाई और खुद ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। शर्मनाक वीडियो तेजी से वायरल […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।