त्योंथर विधायक ने सुनी जनता-जनार्दन की समस्याएं

रीवा। विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने त्योंथर विश्राम गृह में नागरिकों की समस्याएं सीधे सुनकर, तत्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि जनता की सहभागिता,उनकी बाते,और भावनाएं,शासन की दिशा-दृष्टि को वास्तविकता से जोडऩे का कार्य करती है. जन सुनवाई के दौरान जनता से हुआ संवाद हमें नीतियों को जमीनी जरूरत के अनुरूप बनाने में सक्षम बनाता है. जिससे शासन प्रशासन अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और जनकेंद्रित बन के कार्य करता है. विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने उपस्थित नागरिकों से कहा कि मै आपको पूर्ण विश्वास दिलाता हूं कि आपकी हर चिंता सुनी जाएगी, हर मुद्दे पर ठोस समयबद्ध कार्यवाही कि जाएगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार संवेदनशीलता के साथ जनता के साथ है,जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है. सरकार का उद्देश्य केवल विकास नहीं, बल्कि समग्र जनकल्याण है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें. इस दौरान एसडीएम त्योंथर पीएस त्रिपाठी, तहसीलदार राजेंद्र शुक्ला, जनपद सी ओ प्रवीण बसोर, एमपीईबी कार्यपालन अभियंता आशीष बेन, एई उमा शंकर द्विवेदी, एई संजय गुप्ता, पीएचई से एपी त्रिपाठी, कृषि विभाग के एसडीओ टीआर त्रिपाठी, बीईओ नागेश्वर मिश्रा, सीएमओ त्योंथर अजय पांडेय आदि उपस्थित रहे.

Next Post

राहुल-तेजस्वी की टिप्पणी पर मप्र भाजपा महिला मोर्चा आक्रोशित इसे बताया मातृशक्ति का अपमान

Tue Sep 2 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने आज कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि बिहार में विपक्षी दलों की वोट अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता पर की गई टिप्पणी केवल एक […]

You May Like