सड़क हादसे के बाद रजेगांव मार्ग पर यातायात नियमों में बदलाव

बालाघाट: रजेगांव में हुई सड़क दुर्घटना के बाद कलेक्टर मृणाल मीना ने निरीक्षण कर बालाघाट-गोंदिया हाईवे पर सुरक्षा के निर्देश दिए। अब बालाघाट की ओर से आने वाले वाहनों को रजेगांव में अंडरपास से ही प्रवेश करना होगा।

इसी तरह रजेगांव से बालाघाट की ओर जाने वाले वाहन भी अंडरपास का उपयोग करेंगे। वर्तमान में प्रयोग हो रही सड़क को बंद कर यातायात पूरी तरह अंडरपास से संचालित किया जाएगा। अंडरपास मार्ग की मरम्मत और गति नियंत्रित करने के लिए रंबल स्ट्रीप लगाने के निर्देश एनएचआई अधिकारियों को दिए गए।

Next Post

CM को बच्चियों ने बांधी राखी

Sun Aug 3 , 2025
उज्जैन:उज्जैन में एक कार्यक्रम में जाते समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए अपना काफिला रुकवाया और ग्रीन फील्ड स्कूल की बच्चियों से आत्मीयता से भेंट की। बच्चियों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें आशीर्वाद और उपहार देते […]

You May Like

मनोरंजन