छलावा: जीएसटी में राहत दिखावे को 

सीधी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न बाजारों में व्यापारियों और आम जनता से संवाद किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पहले जीएसटी के नाम पर व्यापारियों का शोषण किया और अब केवल दिखावे के लिए दरें कम कर उन्हें भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। ज्ञान सिंह ने कहा कि भाजपा का यह कदम चुनावी माहौल में राहत का झुनझुना मात्र है और वास्तविक राहत देने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने मल्टी-स्लैब जीएसटी को जटिल बताते हुए इसे जनता और व्यापारियों के लिए नुकसानदायक बताया। कांग्रेस लगातार जनता के बीच जाकर भाजपा की नीतियों की पोल खोलती रहेगी। संवाद में वरिष्ठ नेता पार्षद विनोद मिश्रा, उपाध्यक्ष आकाश सिंह रिंकू, महामंत्री नवीन सिंह, जय सिंह, हल्के सोनी सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Next Post

पीडब्लूडी का बाबू रिश्वत लेते धराया

Fri Sep 26 , 2025
भोपाल। लोकायुक्त पुलिस ने लोक निर्माण विभाग के सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते शुक्रवार को धरदबोचा है. रिश्वत लेने वाले कर्मचारी कमलेश मालवीय ने रिटार्ड एक कर्मचारी से काम को पूरा करने के एवज में रूपए मांगे थे. मालवीय ने स्वत्वों और उपादानों के भुगतान के एवज […]

You May Like