इंदौर: कार्य को अधूरे में छोड़ लोगों को परेशानी में डाला गया है। इधर,जवाहर मार्ग से जुड़े वार्ड क्रमांक 60 में विकास कार्य को अधूरे में छोड़ कर निगम अधिकारी नदारद हो चुके हैं. वार्ड के नार्थ तोड़ा में अधिकांश मज़दूर व निम्न वर्ग के लोग रहते हैं. तंग गलियों में बसा नार्थ तोड़ा के नाले के पास ही नगर निगम ने सीधे अपनी ओर से सीवरेज का कार्य किया था जिसके चलते यहां की पूरी सड़क खोदी गई थी. अब यहां चेंबर का कार्य तो हो गया लेकिन जबसे नगर निगम अधिकरी और कर्मचारी यहां से गए है तो आज तक लौट कर नहीं आए.
इनका कहना है
नगर निगम अधिकारियों ने कहा था कि एक हफ्ते में सड़क बना कर दे देंगे. लेकिन पिछले दो महीने हो चुके हैं कोई लौट कर नहीं आया. पूरी सड़क मिट्टी से पटी है और बड़े-बड़े गड्ढे हैं.
– राज प्रजापति
एक दो दिन छोड़ कर कोई न कोई अफसर देखने आता है और लौट कर दोबारा नहीं आता. आप खुद ही देखिए अधूरा कार्य मुसीबत बना हुआ है. लोगों के आने-जाने में कई दुश्वारियां होती है.
– प्रदीप पाहुजा
ऊंची-नीची कच्ची सड़क, उस पर से बड़े-बड़े गड्ढे बच्चें गिरते पड़ते हैं. हम जैसे कई बुजुर्गों को चलना मुहाल हो चला है. कुछ तो गिर कर चोटें भी खा चुके है. पता नहीं कब निजात मिलेगी.
– मांगीलाल
कार्य मेरे संज्ञान मं नहीं
यहां क्षेत्र मेरे वार्ड में ही आता है लेकिन यहां कार्य मेंरे संज्ञान में नहीं है और न ही मेरे द्वारा करवाया जा रहा है. बल्कि यहां कार्य सीधे निगम द्वारा किया जा रहा है जो गलत है. मैंने पिछले कई वर्षो से पक्षपात किए बिना अपनी सेवाएं देते हुए विकास कार्य किऐ है.
– सुनेहरा अंसारी पार्षद
