इंदौर: स्वच्छ वायु पहल को आगे बढ़ाते हुए, अवंतिका गैस लिमिटेड ने आज अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत नगर निगम को 55 लाख रुपये की कुल लागत से 6 नए सीएनजी चालित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन प्रदान किए.
इंदौर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा निगम वाहन चालक को 6 नए सीएनजी चालित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों की चाबियां सौंपी. इस अवसर पर अवंतिका गैस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पंकज भगत और निदेशक वाणिज्यिक राजेश जैन उपस्थित थे.
