विश्वास है, रेखा गुप्ता दिल्ली के विकास के लिए पूरी ताकत से काम करेंगी: मोदी

विश्वास है, रेखा गुप्ता  दिल्ली के विकास के लिए पूरी ताकत से काम करेंगी: मोदी

नयी दिल्ली, 20 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वास जताया है कि दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने विस्तृत अनुभव के साथ केंद्र शासित प्रदेश के विकास के लिए पूरी शक्ति से काम करेंगी।

श्री मोदी ने श्रीमती गुप्ता (50) को मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “श्रीमती रेखा गुप्ता जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। वह जमीनी स्तर से उठकर आई हैं, कैंपस राजनीति, राज्य संगठन, नगर निगम प्रशासन में सक्रिय रहीं और अब विधायक के साथ-साथ मुख्यमंत्री भी हैं। मुझे विश्वास है कि वह दिल्ली के विकास के लिए पूरी ताकत से काम करेंगी। उनके सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

श्रीमती रेखा गुप्ता को आज मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गयी। वह दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रणह समारोह में प्रधानमंत्री श्री मोदी भी उपस्थित थे।

Next Post

मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ नागेश्वरन को दो वर्ष का सेवा विस्तार

Thu Feb 20 , 2025
नई दिल्ली, 20 फरवरी (वार्ता) सरकार ने मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) डॉ वी अनंत नागेश्वरन का सेवा काल दो साल के लिए बढ़ा दिया है और अब वह इस पद पर 31 मार्च 2027 तक बने रह सकते हैं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समित ने डॉ नागेश्वर के सेवाकाल के […]

You May Like

मनोरंजन