मशीन चुराकर ले जाते 2 पकड़े गये

जबलपुर। हाईकोर्ट की निर्माणाधीन बिल्डिंग से मशीन चुराकर ले जाते दो चोर रंगे हाथ पकड़े गए। सिविल लाईन पुलिस ने बताया कि दीपांकर उर्फ राजू खंडेलवाल 35 वर्ष निवासी लालमाटी घमापुर सहकर्मियों के साथ 2 व्यक्तियों को पकड़कर थाने लाया एवं रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह हाईकोर्ट की नई निर्माणाधीन बिल्डिंग में मेंटनेंस इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। वह गेट नम्बर 9 के पास रात लगभग 8 बजे पहुॅचा तो देखा कि 2 लड़के ड्रिल मशीन का चीजल (लोहे का सामान) जो नये हाईकोर्ट गेट के पास रखा था को उठाकर ले जा रहे थे। उसने रोककर पूछा तो दोनों घबरा गये और भागने का प्रयास किये तो उसने स्टाफ राहुल तराम एवं गंगाराम झारिया की मदद से दोनों लड़कों को पकड़ा। दोनों ने अपने नाम राहुल शर्मा 28 वर्ष निवासी जगदीश मंदिर दुर्गा चौक लार्डगंज एवं अंकित उर्फ कल्लू शर्मा 35 वर्ष निवासी दुर्गा चौक जगदीश मंदिर के सामने लार्डगंज बताये।

Next Post

कॉलेज छात्रा से मोबाइल लूटा 

Fri Jun 13 , 2025
जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत मालगुजार परिसर के आगे बाइक सवार युवक ने झपट्टा मार कर कॉलेज छात्रा का मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने बताया कि प्रिया राय 25 वर्ष निवासी खाई मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्लोबल कालेज में पढ़ाई करती है, अमखेरा होते हुये ई रिक्शा से अपने […]

You May Like