पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, सात लोग मरे

इस्लामाबाद, 16 नवंबर (वार्ता) पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
राहत एवं आपातकालीन बचाव टीम 1122 सिंध के प्रवक्ता हसन उल हसीब ने बताया कि यह विस्फोट शनिवार शाम हैदराबाद ज़िले के लगहारी गोठ में हुआ। उन्होंने कहा, “विस्फोट के बाद भीषण आग ने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।”
बचाव दल ने मलबे से शव निकाले और घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुँचाया। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है।
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विस्फोट के कारणों की जाँच की जा रही है।

Next Post

चुनाव आयोग ने मतदाता विवरण डिजिटलीकरण की समय सीमा नवंबर के अंत तक बढ़ायी

Sun Nov 16 , 2025
कोलकाता, 16 नवंबर (वार्ता) चुनाव आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में गणना प्रपत्रों के माध्यम से एकत्रित मतदाता विवरणों के डिजिटलीकरण को पूरा करने के लिए नवंबर के अंत तक की समय सीमा तय की है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय […]

You May Like