
मंदसौर। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि, 2047 में देश विश्व की सबसे बड़ी ताकत होगी। 2047 में आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होंगे। इसके लिए सरकार ने आगामी 25 साल का रोड मैप बनाया। 25 साल बाद देश कैसा होगा यह सरकार ने संकल्प लिया। देश की जनता की ताकत को आधार बनाकर देश को विश्व गुरु के स्थान पर लाने का संकल्प सरकार ने लिया है। आर्थिक रूप से देश संपन्न होगा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति होगी। मंदसौर में औद्योगिक निवेश हो इस पर लगातार कोशिश की जा रही है। छुट्टी हुई सडक़ों को बजट में लिया जा रहा है। कोई भी परिवार बिना मकान के नहीं रहेगा। सभी को समान अधिकार प्रदान किया जा रहे हैं। सरकार युवा, गरीब, किसान, महिलाओं पर विशेष तौर पर काम कर रही हैं। हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। जिससे आसानी से गरीब व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। पूरे देश में एक जैसी व्यवस्था हो, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हो, इस पर सरकार ने काम किया है। आयुष्मान कार्ड ने गरीबों को जिंदगी प्रदान की है। उनके जीवन को बचाया है। मल्हारगढ़ सुक्ष्म सिंचाई परियोजना पर काम चल रहा है। इससे एक-एक खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचेगा। अब किसान एक साल में तीन फसल की पैदावार कर सकेगा।
ये बातें उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने सडक़ों के भूमि पूजन कार्यक्रम में कही. उन्होंने ग्राम रठाना और भावता में 26 करोड़ 63 लाख 76 हजार की लागत से निर्मित होने वाली 6 सडक़ों और ग्राम रठाना में 11 करोड़ 26 लाख 21 हजार रुपए से निर्मित होने वाले सडक़ों का भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के अंतर्गत 1 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली पिपलिया कराडिया गांव से शासकीय हाई स्कूल तक सडक़ का भूमि पूजन, 7 करोड़ 91 लाख 77 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाली लच्छाखेड़ी से रठाना होते हुए नेतावली तक सडक़ मार्ग का भूमि पूजन, 2 करोड़ 8 लाख 39 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाली खंडेरिया मारू से नावन खेड़ी तक सडक़ का भूमि पूजन किया। ग्राम भावता में 15 करोड़ 37 लाख 55 हजार रुपए से निर्मित होने वाले सडक़ों का भूमि पुजन किया। भूमि पूजन के अंतर्गत 4 करोड़ 42 लाख 64 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाली कुचड़ोद से झावल तक सडक़ का भूमि पूजन, 4 करोड़ 31 लाख 95 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाली भावता से कांकरवा बालाजी सडक़ का भूमि पूजन, 6 करोड़ 62 लाख 96 हजार की लागत से निर्मित होने वाली लसुड़ावन से भाटरेवास सडक़ का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, राजेश दीक्षित, नाना लाल अटोलिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार मौजूद थे।
