पत्नी मायके गई, पति ने लगा ली फांसी

जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत पन्नी मोहल्ला में पत्नी के मायके जाने के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक रविवार को संजय झारिया 22 वर्ष निवासी पन्नी मोहल्ला अधारताल ने सूचना दी कि उसका बड़ा भाई शुभम झारिया 28 वर्ष अपनी पत्नी एंव मां के साथ अलग मकान में रहता है रात में खाना खाकर अपने कमरे में सो गया था, बाहर वाले कमरे में मां सो रही थी पत्नी मायके मानेगांव रांझी गयी हुई थी। सुबह शुभम ने कमरे में लगी लोहे की पाईप में अपने गमछा से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

Next Post

पानी की टंकी के नीचे मिली लाश

Sun May 11 , 2025
जबलपुर। पाटन थानाअंतर्गत वार्ड नंबर 10 में रहने वाले सुरेंद्र पटेल की लाश पानी की टंकी के नीचे मिली। संभावना जाहिर की जा रही होती उसमें टंकी से कूद कर आत्महत्या की है फिलहाल पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy […]

You May Like