जबलपुर: नगर निगम जबलपुर के कर्मचारियों, छटवे वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों एवं निगम पेंशनर्स के मँहगाई भत्ते का लाभ जल्द ही मिलने वाला है। नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज ने बताया कि शासन के आदेशानुसार शासकीय सेवको के भॉति निगम के कर्मचारियों, छटवें वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के साथ ही निगम पेंशनरों को राज्य शासन के द्वारा बड़ी शौगात दी गई है।
जिसे दृष्टिगत रखते हुये निगम कर्मचारियों, पेंशनर्स को बढ़े हुये मँहगाई भत्ते, मंहगाई राहत की दरें का लाभ यथाशीघ्र मिलेगा। निगमाध्यक्ष ने बताया की उपरोक्त लाभ कर्मचारियों, पेंशनर्स को तत्काल प्राप्त हो जिसके लिये सदन बैठक की पूर्व प्रत्याशा में स्वीकृति प्रदान की गई है।
