इंदौर: बुधवार को नगर निगम द्वारा अन्नपूर्णा मंदिर ट्रस्ट की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. इस दौरान निगम रिमूवल दस्ते ने तीन पक्के और बड़े मकानों पर बुलडोजर चलाया.नगर निगम, प्रशासन और पुलिस ने आज अन्नपूर्णा मंदिर ट्रस्ट की जमीन से अतिक्रमण हटाने केजे कार्रवाई की.
मंदिर की जमीन पर वर्षों से कब्जा कर रखा था. आज नगर निगम रिमूवल दस्ते ने 5 वर्गफुट जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. इस दौरान एसडीएम लोकेंद्र सरल, एसीपी शिवेन्दु जोशी, नगर निगम रिमूवल प्रभारी बबलू कल्याने सहित प्रशासन और निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.
