इंसाफ के लिए भटकते बुजुर्ग ने तोड़ा दम

इंदौर: प्रशासन द्वारा समय पर सुनवाई और कार्रवाई नहीं करने के कारण एक बुजुर्ग ने इंसाफ के इंतजार में दम तोड़ दिया. बुजुर्ग की बेटी ने वसीयत की जगह दान पत्र के माध्यम से संपत्ति हड़प ली थी. इसकी शिकायत करते-करते बुजुर्ग सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा लगा कर मर गए.मामला इस प्रकार है कि मृतक बालकृष्ण पिता बिट्लराव होलकर की बेटी ने मीना बोरकर ने वसीयत के नाम पर संपत्ति की गिफ्ट डीड (दान पत्र) लिखवाकर धोखे से संपत्ति हड़प ली. बुजुर्ग बालकृष्ण होल्कर को जब इस धोखाधड़ी की जानकारी लगी, तो उन्होंने कलेक्टर जनसुनवाई और पुलिस सहित विभिन्न सरकारी दफ्तरों में शिकायत की.

शिकायत पर कार्रवाई के लिए बुजुर्ग चक्कर लगा लगा के थक गए. इसके बाद कलेक्टर से शिकायत की, लेकिन वहां से भी इंसाफ नहीं मिला. अंत में एसडीएम कार्यालय में आवेदन लगाया और पहले 3/9/2026को बेटी मीना बोरकर को नोटिस जारी किया, लेकिन नोटिस के मिलने बाद भी मीना नहीं आई. कल 17 सितंबर को उक्त मामले में फिर पेशी थी, इंसाफ के इंतज़ार में बुजुर्ग ने एम वाय एच अस्पताल में दम तोड़ दिया.य उक्त मामले को लेकर एड्वोकेट प्रमोद कुमार द्विवेदी ने सवाल उठाया कि आखिरकार जनसुनवाई की सच्चाई यही है क्या? अधिकारियों बुजुर्ग व्यक्तियों को टरकाया जाए और दिखावटी वाहवाही लुटी जाए। एडवोकेट द्विवेदी ने उक्त मामले में जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है.

Next Post

खरगे-राहुल ने जन्मदिन पर मोदी को दी शुभकामनाएं

Thu Sep 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है। श्री खरगे ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा, ”प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी […]

You May Like