खरगे-राहुल ने जन्मदिन पर मोदी को दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है।

श्री खरगे ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा, ”प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु का आशीर्वाद दें।”

श्री गांधी ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।”

.....

Next Post

शमशान में अग्नि शांत होने का नाम नहीं ले रही विगत 20 दिनों में 12 मोतो ने चिंतित कर दिया

Thu Sep 17 , 2026
बागली: बुधवार रात्रि में चिकित्सा विभाग में कार्यरत अनिल जोशी की धर्मपत्नी सुरक्षा जोशी जो स्वयं आंगनवाड़ी केंद्र दगड़ी में कार्यकर्ता के रूप में सेवाएं दे रही थी। हृदय घात होने से उनका निधन हो गया कुछ दिन पूर्व ही वन विभाग के सेवा निवृत डिप्टी रेंजर शेर सिंह नरवरिया […]

You May Like