नवागत एसपी की पहली क्राइम मीटिंग, पुलिसिंग में संवेदनशीलता और सख्ती दोनों जरूरी: एसपी लालचंदानी

सिवनी:नवागत पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने पदभार ग्रहण करने के बाद जिला पुलिस कंट्रोल रूम में पहली अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित अपराधों और शिकायतों की समीक्षा करते हुए फरियादियों की शिकायतों पर संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। महिला अपराधों में लापरवाही न बरतने, लंबित समंस-वारंट की तामीली तेज करने तथा गुमशुदा बच्चों की शीघ्र दस्तयाबी के निर्देश दिए गए। साथ ही मादक पदार्थ तस्करी, अवैध शराब, जुआ-सट्टा, गौवंश तस्करी और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए गए।

Next Post

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mon May 11 , 2026
मुलताई। थाना क्षेत्र मे एक युवती को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को मुलताई पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षकवीरेन्द्र जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई एसके सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा […]

You May Like