महाराज बाड़ा की मल्टीलेवल पार्किंग में भरा पानी, 2 फ्लोर बंद

ग्वालियर: महाराज बाड़ा की मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाने के लिए खोदी गई बेसमेंट में पानी भर गया है। इसके कारण मल्टीलेवल कार पार्किंग के नीचे के 2 फ्लोर सुरक्षा कारणों से बंद कर दिए गए हैं। स्मार्ट सिटी प्रशासन कार पार्किंग के अंदर भरे पानी को खाली कराएगा। महाराज बाड़ा पर मल्टीलेवल बनने से प्रतिदिन मल्टीलेवल कार पार्किंग में चारों तरफ से पानी निकल रहा है। इसके कारण नीचे वाले तल में लगभग 8 से 10 फीट पानी भर चुका है।

इसके चलते अधिकारियों ने भी नीचे जाना बंद कर दिया है। वहीं मल्टीलेवल कार पार्किंग में नीचे वाले 2 तल को लगभग डेढ़ साल तक बंद रखा जाएगा। नीचे के 2 फ्लोर पूरी तरह से बंद रहेंगे। इससे मल्टीलेवल कार पार्किंग में आने वाली गाड़ियों की संख्या आधी रहेगी।200 कारें ही आ पाएंगी पार्किंग में महाराज बाड़ा पर बन रही मल्टीलेवल कार पार्किंग में लगभग 550 कारों को रखने की जगह है, लेकिन दो फ्लोर बंद रहने के कारण इसमें लगभग 200 से 250 कारों को ही पार्क किया जा सकेगा।

Next Post

बांग्लादेश में हिंसा और अराजकता के बीच फंसे हजारों भारतीय छात्र, अपनी पहचान छिपाकर हॉस्टल में कैद रहने को मजबूर, भारत सरकार से लगाई सुरक्षा की गुहार

Thu Jan 15 , 2026
नई दिल्ली | 15 जनवरी, 2026: बांग्लादेश में जारी राजनीतिक अस्थिरता और अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा ने वहां शिक्षा प्राप्त कर रहे भारतीय छात्रों के मन में गहरा खौफ पैदा कर दिया है। ‘यूरेशिया रिव्यू’ की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, ढाका और अन्य शहरों में पढ़ रहे भारतीय […]

You May Like