लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

नई दिल्ली। लोकसभा में बुधवार को स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज हो गया। सदन की कार्यवाही के दौरान आसंदी पर मौजूद जगदंबिका पाल ने प्रस्ताव पर ध्वनिमत से मतदान कराया।

मतदान के दौरान सदन में विपक्ष के प्रस्ताव के पक्ष में पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पाया, जिसके चलते प्रस्ताव गिर गया। इसके साथ ही स्पीकर के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव निरस्त हो गया जिसके बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।

गौरतलब है कि विपक्ष ने स्पीकर के कामकाज को लेकर असंतोष जताते हुए यह प्रस्ताव पेश किया था, लेकिन ध्वनिमत में इसे समर्थन नहीं मिल सका और न कि जीत हो गई।

Next Post

छुहिया घाटी में बनेगी 6 लेन टनल, डीपीआर के लिए 5 करोड़ की मंजूरी 

Wed Mar 11 , 2026
सीधी। सीधी- रीवा की सीमा पर स्थित छुहिया घाटी में 6 लेन टनल का निर्माण होगा। मोहनिया टनल निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य शासन ने टनल निर्माण की डीपीआर के लिए 5 करोड़ रुपए की मंजूरी देकर टनल निर्माण की राह को प्रशस्त कर दिया है। रीवा-सीधी-शहडोल […]

You May Like