मुनाफे का लालच देकर ठग ने लगाई 1.20 लाख की चपत

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत राजुल अपार्टमेंट प्रेमनगर निवासी युवक को साइबर ठग ने मुनाफे का लालच देकर 1 लाख 20 हजार रूपये आनलाईन ट्रांसफर करवाकर‌ चपत लगा दी।पुलिस ने बताया कि सुशील कुमार शर्मा 38 वर्ष निवासी राजुल अपार्टमेंट प्रेमनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फायनेंस कम्पनी में प्राईवेट काम करता है। उसके मोबाइल पर व्हाटसएप पर मैसेज आया जिसमें लिखा था कि आनलाईन रेटिंग दोगे तो एक रेटिंग का 50 रूपये बढ़कर मिलेगा।

उसने बतायेअनुसार 5 रेटिंग दिया तो उसे 250 रूपये मिले इसके बाद उसने यूपीआई नम्बर दिया एवं 1 हजार रूपये ट्रांसफर किया तो उक्त मोबाइल नम्बर धारक द्वारा उसके खाते में 1 हजार 500 रूपये ट्रांसफर किये, उसने 5 रेटिंग और दिये तो उक्त मोबाइल नम्बर धारक द्वारा उससे 3 हजार रूपये मांगे जाने पर उसने यूपीआई नम्बर पर भेजे, कुछ देर बाद एक हजार रूपये और मांगने पर उसने 1 हजार रूपये और ट्रांसफर किये जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने उसे 6 हजार रूपये ट्रांसफर कर दिये।

उसने पुनः 5 रेटिंग दिये तो उक्त व्यक्ति ने उससे 7 हजार रूपये यूपीआई नम्बर में ट्रांसफर करवाया एवं फिर से उससे 28 हजार रूपये की डिमांड की तो उसने यूपीआई नम्बर में ट्रांसफर किये जिसके बाद 80 हजार रूपये की डिमांड कर बोला कि इसके बाद आपको 1 लाख 50 हजार रूपये मिलेगें तो उसने बताये हुये यूपीआई नम्बर पर 80 हजार रूपये ट्रांसफर कर दिये। उसी दौरान उसे शंका हुई कि उक्त व्यक्ति उसके साथ धोखाधड़ी कर रहा है, उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा बेईमानी पूर्वक उसके साथ धोखाधड़ी कर उससे कुल 1 लाख 20 हजार रूपये आनलाईन ट्रांसफर करवा लिया है।

Next Post

जुए के फड़ों पर छापा, 7 जुआडी गिरफ्तार

Thu Dec 25 , 2025
जबलपुर: सिहोरा पुलिस ने पिण्डरई हार में सजे जुआ फड़ों पर छापा मार कार्रवाई करते हुए 7 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़ा जिनके कब्जे से 8 हजार 220 रूपये जप्त किये गये है। टीआई विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि ग्राम पिण्डरई हार में 2 जुआ फड़ […]

You May Like