प्रेमिका का दबाव बना संविदाकार की मौत का कारण

सतना :अपना परिवार छोडक़र साथ रहने और संबंधों को जगजाहिर करने देने की प्रेमिका द्वारा दी जा रही धमकी से बुरी तक डरे संविदाकार को फंदे पर लटक कर आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ गया. घटना की 18 दिनों तक गहन जांच के बाद उक्त तथ्यों की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी महिला एक निजी बैंक में कार्यरत थी.

पेशे से संविदाकार दुष्यंत और निजी बैंक में कार्यरत वैशाली की एक ही मोहल्ले में रहते हुए जान पहचान बढ़ गई. वहीं यह जान पहचान साल भर से घनिष्ठ संबंधों में बदल गई. तकरीबन 2 महीने पहने दोनों के बीच संबंधों में खटास आने लगी.पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में वैशाली ने बताया कि वह दुष्यंत पर अपनी पत्नी-बच्चे और परिवार को छोडऩे के लिए कह रही थी.

वैशाली चाहती थी कि दुष्यंत अपने परिवार को छोडक़र उसके साथ रहे. लेकिन दुष्यंत इसके लिए तैयार नहीं था. इस संबंध में कई बार दबाव देने के बावजूद भी जब दुष्यंत अपने परिवार को छोडऩे के लिए राजी नहीं हुआ वैशाली ने संबंधों को जगजाहिर करने की बात करनी शुरु कर दी. यह दबाव दुष्यंत सहन नहीं कर सके और फंदे पर लटक कर जान दे देना उन्हें कहीं अधिक आसान नजर आया.

Next Post

बच्चों को निजी स्कूल भेजने को मजबूर हैं पालक

Sat Jul 5 , 2025
इंदौर: शिक्षा का सत्र शुरू हो चुका है. सरकारी और निजी स्कूलों में नए छात्रों की आमद हो चुकी है. इस वर्ष भी पालकगण अपने बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला करवाने के लिए मज़बूर है. शायद सरकारी स्कूलों से शिक्षा सुविधाएं काफी दूर है.अगर देश की बात की जाए […]

You May Like