पुलिस ने लौटाए 12 लाख रुपए के गुम मोबाइल, पुलिस उपायुक्त जोन-3 से मिले 50 लोग 

भोपाल। हनुमानगंज थाना पुलिस ने ‘सीईआईआर’ पोर्टल के माध्यम से गुम हुए 12 लाख रूपए की कीमत के फोन ढूंढ निकाला. बुधवार को पुलिस उपायुक्त जोन-3 आयुष गुप्ता ने कार्यालय में 50 मोबाइल मालिकों को उनके फोन लौटाए. लंबे समय से गुम हुए अपने मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे भी इस दौरान खिल दिखाई दिए.

पुलिस उपायुक्त जोन-3 आयुष गुप्ता ने इस मौके पर बताया कि ‘सीईआईआर’ पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने 50 महंगे स्मार्टफोन बरामद किए. बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 12 लाख रुपये है. पुलिस आयुक्त के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने लंबित आवेदनों का तकनीकी विश्लेषण कर इन फोनों को ट्रेस किया. थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया के नेतृत्व में टीम ने सीडीआर और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से यह बड़ी कामयाबी हासिल की. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि फोन गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें और संबंधित पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं. इस मौके पर थाना प्रभारी हनुमानगंज सहित पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे. मोबाइल लेने पहुंचे लोगों ने इस मौके पर पुलिस के काम को सराहा भी.

Next Post

भगवान का साथ छूटते ही जीवन की गाड़ी डगमगाने लगती है

Wed May 20 , 2026
खंडवा। श्री गणेश गौशाला में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर ‘नानी बाई रो मायरो’ प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। वृंदावन की सुप्रसिद्ध कथावाचक कृष्णप्रिया महाराज ने अपने भावपूर्ण मुखारविंद से नरसिंह मेहता की अटूट श्रद्धा, समर्पण और प्रभु प्रेम की अद्भुत कथा […]

You May Like