राजस्व मंत्री वर्मा व प्रभारी मंत्री कृष्ण गौर आज आएंगे

सीहोर. राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा 2 अगस्त को प्रात: 11 बजे पहुंचेंगे और सीहोर के बडिय़ाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र पर आयोजित औद्योगिक इकाइयों के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके पश्चात राजस्व मंत्री श्री वर्मा दोपहर 1:30 बजे इछावर तहसील के ग्राम चैनपुरा पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके पश्चात दोपहर 02 बजे ग्राम चैनपुरा से प्रस्थान करेंगे. इसी तरह जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर 2 अगस्त को प्रात: 11 बजे सीहोर पहुंचेंगी और बडिय़ाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र पर औद्योगिक इकाइयों के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी.मंत्री श्रीमती गौर दोपहर 12. 30 बजे भोपाल प्रस्थान करेंगी.

 

Next Post

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया

Sat Aug 2 , 2025
श्रीनगर 02 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में कुलगाम जिले के अखल खुलसन वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने रात भर चली मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया है। भारतीय सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ कल शाम उस समय शुरू हुई जब सेना और […]

You May Like